अभिनंदन उन मानस का…

5
0 0
Read Time2 Minute, 25 Second
har bhagvan
माटी के संग माटी बन खुद माटी में रम जाते हैं,
अभिनंदन उन मानस का जो रोटी हमें खिलाते हैं।
तपती धूप उन्हें क्या कहती,बादल भी झुक जातें हैं,
तूफानों की जुर्रत क्या,वो आकर हाथ मिलाते हैं,
ऊसर बीज बने इक पौधा,ऎसे उसे सहलाते हैं।
अभिनन्दन उन…॥
बच्चों की किलकारी सुनती,
फसलें जब लहराती हैं
मां-बाप और बच्चों की,
उम्मीदें सब जगजातीं हैं
पर पत्नी जाने दर्द कर्ज़ का,
इक दूजे को बहलाते हैं।
अभिनंदन उन…॥
‘जय जवान’ और ‘जय किसान’ का,
 नारा था मशहूर हुआ,
फिर भी अन्नदाता क्यूँ आत्महत्या को मजबूर हुआ,
आओ इनकी आवाज़ बनें
संग मिलकर कदम बढ़ाते हैं।
अभिनंदन उन मानस का जो रोटी हमें खिलाते हैं॥

                                                                           #हर भगवान शर्मा

परिचय : हर भगवान शर्मा की जन्मतिथि-अक्टूबर १९५६ तथा जन्म स्थान-रामगढ़-अलवर (राजस्थान)है। आपका पैतृक स्थान-दिल्ली है,जबकि फिलहाल शहर-टोरंटो-कैनेडा में निवास है। शिक्षा में बी.कॉम.के साथ ही एम.ए., जनसंपर्क में स्नातकोत्तर डिप्लोमा सहित पत्रकारिता में भी उपाधि ली है। कार्यक्षेत्र में आप न्यूयॉर्क(अमेरिका) में बैंक में मुख्य प्रबंधक रहे हैं। वर्तमान में टोरंटो में भी एक संस्था में प्रबंधक हैं। सामाजिक क्षेत्र में संस्थापक हरि मंडल कैनेडा,सुंदरकांड पाठ व भजन संध्या द्वारा एकत्र धन को नेत्रहीन बच्चों की पढ़ाई के लिए उपयोग करना सहित 16 वर्ष से सदस्यों के साथ सेवा में समर्पित हैं। आपकी पसंदीदा विधा-हास्य है,इसलिए आप हास्य व्यंग्य की रचनाएं अधिक लिखते हैं। सम्मान यही है कि,नार्थ अमेरिका में ‘लाफ्टर ब्रिगेड’ के नाम से आपको जाना जाता है। लेखन का उद्देश्य-मनोरंजन और सामाजिक जागरुकता फैलाना है। 

matruadmin

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

5 thoughts on “अभिनंदन उन मानस का…

  1. मेरी रचनाओं को पसंद कर प्रोसहित करने के लिए तह दिल से धन्यावद।

  2. सुंदर रचाव के साथ पुराने विषय पर अभिव्यक्ति। बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ताज हैं बेटे

Wed Dec 13 , 2017
वफ़ा प्यार सादगी का ताज हैं बेटे, जो सुनते है सबकी वो इंसान है बेटे। रखा है मर्यादा को बरकरार आज तक, राम श्रवण विवेकानंद जैसे महान है बेटे। लगते आए हैं इन पर आरोप हमेशा, कुछ लोगों के लिए अभी अंजान है बेटे। किया कई ने नाम रोशन मां-बाप […]

पसंदीदा साहित्य

नया नया

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।