ओमप्रकाश क्षत्रिय सम्मानित

20180801_170348
रतनगढ़ |
प्रतिवर्ष बालसाहित्य संस्थान अल्मोड़ा उत्तराखंड द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर बालकहानी प्रतियोगिता आयोजित की जाती है.  इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्तर पर बालकहानियां को आमंत्रित कर आयोजक समिति द्वारा एवं बच्चों द्वारा मूल्यांकित कहानियों को पुरस्कृत किया जाता है.  इस वर्ष 2018 की अखिल भारतीय राजेंद्र सिंह बिष्ट बालकहानी प्रतियोगिता-2018  में नीमच जिले के बालसाहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय की बालकहानी “बादल मर गया” को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ .
आप को सम्मान स्वरूप सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह तथा ग्यारह सौ रुपए की राशि का चेक  द्वारा प्राप्त हुई है . यह पुरस्कार बच्चों को समर्पित बालप्रहरी बालपत्रिका द्वारा हरिद्वार के निकट अल्मोड़ा में आयोजित एक बाल साहित्य सम्मेलन में प्रदान किया जाता है , मगर बालसाहित्यकार ओमप्रकाश क्षत्रिय का स्वास्थ्य खराब होने से पुरुस्कार लेने नहीं जा सके इसलिए यह पुरस्कार डाक से प्रेषित किया गया है.

matruadmin

Next Post

*याद नहीं उनकी सूरत*

Wed Aug 1 , 2018
उन शब्दों को मैं कहाँ से ढूँढ कर लाऊं , छः दशक बीते कैसे विचारों को संजोऊं। स्मृति शेष बन कहाँ खो गए धुधंलको में , पहला प्रयास ये, पर आए अश्रु पलकों में ।। सुनती रही माँ से उनकी कहानियाँ , तुम तीनों हो अब उनकी निशानियाँ । बचा […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।