कर्म फल 

devendr soni

बचपन से सुनते आ रही थी राधा – भोगना ही पड़ता है सबको अपना कर्मफल। माँ से सुना , दादी से सुना , नानी से सुना और तो और पिता से भी अक्सर यही सुनती पर समझ कुछ न पाती।
अभावों में गुजर – बसर करते हुए खेलने कूदने की उम्र से ही घर के कामों में हाथ बंटाती । अपनी सहेलियों के संग स्कूल जाने के सपने देखना उसे भाता था लेकिन उसका यह सपना पूरा न हो सका ।
तंगहाली ने उसे भी अपनी अनपढ़ माँ की तरह ही आस पड़ोस के घरों में काम करने को मजबूर कर दिया । जहां वह काम करती वहां उसकी ही उम्र के बच्चों को लिखते पढ़ते देख मन मसोस कर रह जाती ।
भीगी पलकों को पोंछकर भगवान से पूछती – ये सबकी किस्मत अलग – अलग क्यों है ? आखिर उसने ऐसे कौन से कर्म किए हैं जो उससे मेहनत मजूरी करा रहे हैं ? शिक्षा से वंचित कर रहे हैं ? लेकिन कोई जवाब न पाकर फिर अपने काम में जुट जाती।
किशोरावस्था तक आते – आते पिता ने पास ही के गांव में ब्याह दिया उसे । लड़का तिकड़मी था । गुजर हो जाए इतना कमा लेता था पर था पियक्कड़ । कुछ दिन तो ठीक ठाक निकले फिर हालात जस के तस । वह समझ ही नही पा रही थी कि आखिर उसने कौन से ऐसे कर्म किए हैं जो उसे खुशहाल जिंदगी जीने नही दे रहे । रह रह कर वह अपनी किस्मत को दोष देती पर उसे संतोष नही मिलता ।
वह जानना चाहती थी – कर्मफल के इस रहस्य को । उसकी बुद्धि जितना चलती , उतना वह सोचती पर हल नही मिलता। इसी उहापोह में समय बीतता गया और एक दिन राधा ने घर में ही सुंदर सी बेटीे को जन्म दिया। बेटीे के आने से वह सब कुछ भूल गई ।  उसे अपनी जिंदगी के अभाव बेमानी लगने लगे । अब उसका लक्ष्य बेटीे का भविष्य था जिसे लेकर वह चिन्तित जरूर थी पर दुनियादारी ने उसे इतना तो समझा ही दिया था कि जीवन में पढ़ाई लिखाई बहुत जरूरी है भले ही इसके लिए माता पिता को अतिरिक्त मेहनत मजूरी करना पड़े । उसने मन ही मन संकल्प ले लिया अब से वह खुद भी पढ़ेगी और बेटी की पढ़ाई के लिए भी धन संचय करेगी। जब यही संकल्प उसने अपने पति के सामने दोहराया तो वह भी राधा से सहमत हुए बिना नही रह सका।
उसने वादा किया – अब ताड़ी नही पियेगा और पैसे जोड़ेगा ।
उसने कहा – हम ईमानदारी से अपना कर्म करेंगे जिसका फल होगा हमारी पढ़ी लिखी बेटी।
मुस्कुराते हुए राधा बोली – हां जी । अब यही है हमारा कर्म फल ।
          #देवेन्द्र सोनी , इटारसी

matruadmin

Next Post

अमृता एक सोच

Mon May 14 , 2018
इन लकी़रो में कहीं नही है तुम्हारा नाम, फिर भी इन्तज़ार करती रहूंगी मै युगो युगो तक। तुम्हारी कविताओ में हमेशा मौजूदगी एहसास कराती रहेगी अपने साथ का, जिस्म के जल जाने के बाद वैसे तो सब खत्म हो जाता है मगर मै जिन्दा रहूंगी तुम्हारे छंदो में तुम्हारी कहानियो […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।