जीव हिंसा से बचें

rajesh

पहले के जमाने में रोशनी नहीं होती थी,पर आजकल हमारे घरों में या बड़े समारोह में इतनी रोशनी होती है कि, मानो दिन निकल रहा हो,इस पर ये सवाल है कि,फिर ऐसे में रात्रि भोजन में क्या दोष है ? मेरा कहना है कि, सूर्य के अस्त होते ही सूक्ष्म जीवों की उत्पत्ति में अप्रत्याशित रूप से अनन्तगुनी वृद्धि हो जाती है। कुछ जीव जो सूर्य के प्रकाश में निष्क्रिय होते हैं, रात में वह भी सक्रिय हो जाते हैं । कुछ जीव अप्राकृतिक रौशनी (दीपक, मोमबत्ती, बिजली) में ही उत्पन्न होते हैं यानी इस तरह अपार जीव राशि की हिंसा तो होती ही है।
तो सवाल यह भी है कि,क्या 1 लाख वाट का बल्ब जला लेने से भी फूल को खिला सकते हैं ? ये कार्य तो सूर्य के प्रकाश से ही हो सकता है। बल्ब जला लेने से सूर्य के प्रकाश की भरपाई नहीं हो सकती है। अगर आप खुले आसमान के नीचे खा रहे हैं तो आपके भोजन की थाली चलते-फिरते जीवों की कब्रिस्तान गिनी जाएगी। आसमान से इतने सूक्ष्म जीव गिरते हैं कि,आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
अगर आप हरे-भरे गार्डन में खाना खा रहे हैं या खिला रहे हों तो याद रहे कि,एक तरह से आप एक गर्भधारी महिला के उपर खड़े हैं। इस हालत में उसे जितनी पीड़ा होती है,उतनी ही पीड़ा उन मूक जीवों को दे रहे हैं। बस फर्वोक इतना है कि,ये दूसरे पौधों की तरह ‘टच मी नॉट’ नहीं बोल पा रहे हैं। रात्रि-भोजन के स्वास्थ्य-सम्बन्धी ढेरों दोष हैं पर उनकी चर्चा नहीं करूँगा।
स्पष्ट कहता हूँ कि,भगवान महावीर की एक भी बात आज का भी विज्ञान ठुकरा नहीं सका है। हो सकता है कि, हम रात्रि भोजन न छोड़ पाएँ,पर यदि हम हजारों को खिलाने वाले कार्यक्रम रात में ही करें,रात्रि भोजन के भवन बनाएँ,उसमे दान करें या फिर उसमें व्यापार करें,तो अवश्य सोचिए कि,क्या यह हमें शोभा देता है। क्या कोइ बेटा हजारों के बीच अपने घर में अपने माता-पिता की प्रतिष्ठा खराब करता है ? भगवान महावीर हमारे परमपिता हैं,हमें जैन धर्म की निंदा हो, ऐसे निंदनीय कार्य नहीं करने चाहिए। मेरा अनुरोध है कि,रात में खाने-खिलाने से बचते हुए हम और आप ‘अहिंसा परमो धर्म’ का संदेश पूरे विश्व में पहुँचाएं।

                                                                        #राजेश बागरेचा

matruadmin

Next Post

मुकद्दर से लेकर इजाज़त

Tue Feb 21 , 2017
न अब एक भी लम्हा खारा करेंगे, हम आँसू भी मीठे बहाया करेंगे । वहीं तक ये रस्ते मेरे नाम हैं बस , कि जुगनू,जहाँ तक उजाला करेंगे । ये सोचा है अब मैकदे छोड़कर हम, तुम्हारे तसव्वुर में बहका करेंगे । मुकद्दर से लेकर इजाज़त ही अब, नया कोई रिश्ता हम बनाया करेंगे । इन […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।