दर्द

krishnkumar nirav
मैं कहीं भी रहूं दर्द रहता मुझे,
रो पड़ूँगा अभी ऐसा लगता मुझे।
झेलते-झेलते मिट गई जिंदगी,
वह कहां तक भला याद रखता मुझे।
साथ देता बहुत मेरी तकलीफ में,
आज यदि प्यार से कोई सुनता मुझे।
सिर्फ मतलब में आवाज देते सभी,
वर्ना अपना यहां कौन कहता मुझे।
शर्त है पारितोषिक मैं दूंगा उसे,
जिसने देखा है सचमुच में हंसता मुझे।
मुआयना मैंने जब-जब किया रात का,
खिड़कियों में मिला चांद जगता मुझे॥
#डॉ.कृष्ण कुमार तिवारी ‘नीरव’

matruadmin

Next Post

पन्नों पर लिखने से पहले

Thu Feb 1 , 2018
पन्नों पर  लिखने से पहले, कविता मानस पटल लिखूँ। क्यों तन-मन में यह टूटन है, चटका मेरा भी दर्पण है क्यों जाते वो भूल व्यथा को, उपचार ‘अर्चना’,चिंतन है। घावों पर मलहम हो जाए, ऐसा अब नवनीत करुं। पन्नों पर लिखने से पहले, कविता मानस पटल लिखूं॥ देखो भू पर […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।