कभी रह में कुछ लोग मिल जाते हैं,
नाम रिश्ते का कुछ भी हो,दुनिया बदल जाते हैं।
आसमां की बुलंदियों को जो छूने का रखते हौंसला,
इनके प्यार और आशीर्वाद से होता उनका भला।
गजब की ताकत होती है कुछ लोगों में,
हर रिश्ते को पीछे छोड़ जगह बनाते दिलों में।
जब रास्ता अँधेरा, और कोई साथ न हो,
तब एक फरिश्ता बनकर उनका साथ हो।
ईश्वर बनकर जिनका हाथ सिर पर
होता है,
जो हर मुसीबत से उबरने में साथ होता है।
सदा उन अनोखे रिश्तों का साथ मिलता रहे,
हर अँधेरी रह पर उनसे उजाला दिखता रहे॥
#प्रेरणा सेंद्रे
परिचय: प्रेरणा सेंद्रे इन्दौर में रहती हैं। आपकी शिक्षा एमएससी और बीएड(उ.प्र.) है। साथ ही योग का कोर्स(म.प्र.) भी किया है। आप शौकियाना लेखन करती हैं। लेखन के लिए भोपाल में सम्मानित हो चुकी हैं। वर्तमान में योग शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।