डॉ. माधव कौशिक को मिलेगा ‘दाॅस्तोएव्स्की स्टार अवॉर्ड’

0 0
Read Time2 Minute, 20 Second

चंडीगढ़। रूसी साहित्य और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान के लिए भारतीय साहित्यकार डॉ. माधव कौशिक को ‘दाॅस्तोएव्स्की स्टार अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें रूसी विज्ञान एवं संस्कृति केंद्र (रूसी हाउस), नयी दिल्ली द्वारा 6 जून 2025 को प्रदान किया जाएगा। यह समारोह सुबह 10:30 बजे, 24 फिरोजशाह रोड स्थित केंद्र में आयोजित होगा।
यह अवॉर्ड महान रूसी साहित्यकार फ्योदोर दाॅस्तोएव्स्की की रचनात्मक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले विशिष्ट व्यक्तित्वों को दिया जाता है। रूसी हाउस की निदेशक डॉ. एलेना रेमिज़ोवा के अनुसार, डॉ. कौशिक का कार्य भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक सेतु को सुदृढ़ करने वाला माना गया है।
डॉ. माधव कौशिक हिन्दी साहित्य के प्रख्यात रचनाकार हैं। उनकी 52 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें ग़ज़ल, कविता, कथा, बाल साहित्य और आलोचना सहित अनेक विधाएं शामिल हैं। उनके कई काव्य-संग्रहों और कहानियों का अनुवाद रूसी, स्पेनिश, उर्दू, पंजाबी और संस्कृत सहित अनेक भाषाओं में किया जा चुका है।
उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, यूएई, मैक्सिको, जर्मनी और रूस में भारत का साहित्यिक प्रतिनिधित्व किया है। वर्तमान में वे राष्ट्रीय साहित्य अकादमी के अध्यक्ष हैं और उन्हें साहित्य के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

matruadmin

Next Post

अन्वीक्षण: लघुकथा में समीक्षाओं के सामयिक अध्ययन का दस्तावेज़

Mon May 26 , 2025
पुस्तक समीक्षा ◆ डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ राष्ट्रीय अध्यक्ष, मातृभाषा उन्नयन संस्थान, भारत पुस्तक- अन्वीक्षण (लघुकथा संबंधी समीक्षाएँ, आलेख, पत्र) लेखक- संतोष सुपेकर मूल्य- 300/- प्रकाशन- अक्षरवार्ता पब्लिकेशंस, उज्जैन एक ऐसी विधा जो अपने अस्तित्व पर प्रतिदिन हमले झेलती है, कोई लघु कहानी या लघु व्यंग्य दर्शाता है, कोई कहानी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।