डॉ. नितिन उपाध्ये भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

0 0
Read Time1 Minute, 53 Second

इन्दौर। अप्रवासी भारतीयों में भी हिन्दी के प्रति प्रेम और हिन्दी के विस्तार के लिए कर्मठता है। इसी कड़ी में दुबई, युएई में कार्यरत, प्रोफेसर व दुबई काव्य मंच के अध्यक्ष डॉ. नितिन उपाध्ये को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा शनिवार को इन्दौर प्रेस क्लब में आयोजित पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन, अन्तराष्ट्रीय कवि अतुल ज्वाला, डॉ. प्रेरणा ठाकरे व ख्यात व्यंग्यकार सुषमा व्यास राजनिधि ने सम्मान प्रदान किया।

ज्ञात हो कि डॉ उपाध्ये 8 से अधिक देशों में हिन्दी भाषा के प्रचार के लिए कार्यरत है, अन्तराष्ट्रीय स्तर पर हिन्दी के विस्तार के लिए काम कर रहे है और स्वयं अच्छे गीतकार है।
डॉ प्रेरणा ठाकरे की पुस्तक महक जाफ़रानी के विमोचन समारोह में डॉ उपाध्ये को संस्थान द्वारा हिन्दी प्रचार कार्यों के लिए भाषा सारथी सम्मान प्रदान किया गया है। इस अवसर पर कवि गौरव साक्षी, नितेश गुप्ता, जलज व्यास, अंशुल व्यास आदि मौजूद रहें।

matruadmin

Next Post

शब्द का संयम ही संस्कारों का परिचय- डॉ जैन

Fri Aug 26 , 2022
‘राजनीति के बिगड़े बोल’ पर समाचार ग्रह की परिचर्चा सम्पन्न भाषा विवेक का ध्यान रखना आवश्यक- श्री तिवारी जीवन के हर क्षेत्र में भाषाई संयम ज़रूरी- कवि गौरव साक्षी इन्दौर। शब्दों की संहिता से आत्मा, समाज और देश का निर्माण होता है, शब्द ही हथियार होते है और मलहम भी। […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।