संस्मय प्रकाशन को मिला अंतरराष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड

इन्दौर। हिन्दी पुस्तक प्रकाशन में गुणवत्ता और उत्कृष्टता के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस व इंग्लिश न्यूज़ ने शनिवार शाम मैरियट होटल में आयोजित समारोह में संस्मय प्रकाशन को सम्मानित किया। यह सम्मान डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने फ़िल्म अभिनेता व तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अय्यर के बॉस का क़िरदार निभा रहे कमल घिमिरे (भारतीय टीवी अभिनेता), विशाल कपूर (फ़िल्म निर्माता और बॉलीवुड फैशन आइकन) व विशेष अतिथि अनिल जेठवानी (भारत सरकार), माला सिंह ठाकुर (सामाजिक कार्यकर्ता) और गजेंद्र नारंग (रियल एस्टेट विशेषज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता) के करकमलों से ग्रहण किया।

संस्मय विगत आधे दशक से हिन्दी की पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है, जिसमें सौ से अधिक लेखकों की किताबों का प्रकाशन किया गया है। इसके संस्थापक शिखा जैन और निदेशक भावना शर्मा हैं।
इस मौके पर संस्मय को माला ठाकुर, अतुल तिवारी, डॉ. अर्पण जैन आदि ने शुभकामनाएँ दीं।

matruadmin

Next Post

ये दोस्ती (संस्मरण)

Tue Mar 11 , 2025
आज उनकी याद अनायास ही नहीं आई, दरअसल आज एक नन्हा सा पपी लगभग उसी शक्ल-सूरत का मुझे दिखाई दिया तो ध्यान बरबस ही अतीत में चला गया। अभी कुल 6 साल ही तो बीते हैं, यही महीना था दिसंबर का। चारों तरफ घना कुहरा था। लोग अपने-अपने घरों में […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।