शिक्षक दिवस पर डॉ. नरेन्द्र नागर हुए सम्मानित

इन्दौर। वर्षों तक इंजीनियरिंग कॉलेज में अध्यापन करवाने और बतौर प्राचार्य विद्यार्थियों के निर्माण का कार्य करने वाले व्यक्तित्व डॉ. नरेन्द्र नागर को लन्दन की प्रतिष्ठित पत्रिका इंग्लिश न्यूज़ द्वारा शिक्षक दिवस पर सम्मानित किया गया। भारत में पत्रिका के संपादक प्रो.(डॉ.) दीपक राउत ने यह सम्मान किया।

ज्ञात हो कि डॉ. नागर लगभग 4 से 5 दशकों से अध्यापन कार्य में संलग्न है। श्री गोविंदराम सेकसरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई के उपरांत आप लगातार अध्यापक, विषय विशेषज्ञ व प्राचार्य के तौर पर सक्रिय अध्यापक रहें है, आपने अपने जीवनकाल में हज़ारों छात्रों का नवनिर्माण किया है। वर्तमान में आपने दो पुस्तकों का लेखन भी किया उसमें आत्मकथा ‘मेरा मन’ चर्चित भी रही।

डॉ. नागर की इस उपलब्धि पर नागर ब्राह्मण समाज सहित परिजनों, इंजीनियरिंग के छात्रों ने शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए हर्ष व्यक्त किया।

matruadmin

Next Post

हिन्दी दिवस पर लघुकथा मन्थन 2024 का आयोजन शनिवार को

Wed Sep 11 , 2024
लघुकथा पर गंभीर विमर्श के साथ प्रदेशभर से आए लघुकथाकार करेंगे लघुकथा पाठ इन्दौर। हिन्दी भाषा और उसकी विधाओं के प्रचार के लिए प्रतिबद्ध मातृभाषा उन्नयन संस्थान व श्री मध्यभारत हिन्दी साहित्य समिति के संयुक्त तत्त्वावधान में हिन्दी महोत्सव 2024 के अन्तर्गत शनिवार को समिति सभागार में दोपहर 1 बजे […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।