विधायक आकाश विजयवर्गीय ने गीत *सिर्फ़ शम्भू* का किया विमोचन

0 0
Read Time1 Minute, 50 Second

युवा धर्म से जुड़कर देश मज़बूत करता है- आकाश विजयवर्गीय
इन्दौर।

पवित्र श्रावण मास में शिव की आराधना में इन्दौर के कवि एवं गीतकार गौरव साक्षी ने सिर्फ़ शम्भू गीत लिखा। इसका विमोचन विधानसभा तीन के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने किया, साथ में, विशेष अतिथि के रूप में संस्था शौर्य नमन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा एवं मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ उपस्थित रहे।
विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कहा कि ‘जब भी हमारे युवा साथी धर्म और शिव से जुड़ते हैं, वो राष्ट्र की प्रगति में सहायक बनते हैं। मैं अपनी ओर से गीतकार गौरव साक्षी सहित पूरी टीम को बधाई देता हूँ।’ सिर्फ़ शम्भू गीत को मण्डला के गायक ललित मोंगरे ने गाया है, साथ में, इसका संगीत भी मंडला के ही संगीतकार विवेक क्षत्रिय ने दिया है। आयोजन में गायक एवं संगीतकार को मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया।
गीत लॉन्च के अवसर पर विक्रम अवार्डी गोपाल यादव, दाऊलाल व्यास, दिनेश गौड़, शान्तनु सिंह यादव, गौरव व्यास, देवेंद्र लिलड़ ऋषभ कटारिया, अंकित सेन आदि उपस्थित रहे।

matruadmin

Next Post

जिन्दगानी

Thu Aug 5 , 2021
आज है जो जिन्दगानी, एक दिन हो जायेगी कहानी। आज हैं जो आग, कल हो जायेगे पानी। तिनका तिनका बिख़र जाऊंगा, पर रहेगी दुनिया मे मेरी निशानी। असफलताएँ तो बहुत देखी, अब सफ़ल होने की है ठानी। कर्म का फल मिलता है सबको ये बात नही किसी से अंजानी। अकेला […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।