
आज है जो जिन्दगानी,
एक दिन हो जायेगी कहानी।
आज हैं जो आग,
कल हो जायेगे पानी।
तिनका तिनका बिख़र जाऊंगा,
पर रहेगी दुनिया मे मेरी निशानी।
असफलताएँ तो बहुत देखी,
अब सफ़ल होने की है ठानी।
कर्म का फल मिलता है सबको
ये बात नही किसी से अंजानी।
अकेला चलता रह तू अपने पथ पर
बनेगी तेरी हस्ती एक दिन जानी मानी।
आज है जो जिंदगी मे हलचल,
एक दिन बन जायेगी कहानी।
#शोएब खान
शिवली कानपुर देहात।

