बिटिया के नामकरण के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण

आगरा |

आधुनिक युग में बेटियों की गर्भ में ही भ्रूणहत्या कर दी जाती है, हालांकि अब सरकार ने कानून बनाकर इस पर रोक लगा दी है । लेकिन अब भी कुछ शैतान चोरी-छिपे भ्रूणहत्या जैसे घिनौने कार्य कर रहे हैं । यह बात किसी से छिपी नहीं है कि आज बेटियां भी बेटों से कम नहीं…, बहुत ही सुखद खबर है कि एक बिटिया के नामकरण के शुभ अवसर पर 501 पौधों का वृक्षारोपण किया गया । अधिकांश सर्व समाज के लोग अपने बेटे- बेटियों के नामकरण के अवसर पर कथा-भागवत, कीर्तन, सामुहिक भोज आदि करवाते हैं लेकिन फतेहाबाद के युवा कलमकार अवधेश कुमार निषाद मझवार ने घर में बिटिया नामकरण के अवसर पर पौधे लगाए हैं । बेटी के जन्म पर घर – परिवार में बहुत खुशी का माहौल है । समाज के विभिन्न सम्मानित समाज सेवियों ने व सोशल मीडिया के माध्यम से युवा कलमकार को बधाईयां दी साथ ही सम्मानित महानुभावों ने घर पर आकर मिठाई खिलाकार शुभकामनाएं दीं |

जब उनकी बिटिया के नामकरण का समय आया तो युवा कलमकार ने कहा कि कथा भागवत करके हम धर्म रुपी कर्मकांडों को बढ़ावा देना नहीं चाहते, जब कि इन सब क्रिया कलापों से कुछ होने वाला नहीं । हम एक नही पहल के तहत पर्यावरण को बचाने के लिए बिटिया के नामकरण पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया है | सभी उपस्थित महानुभावों ने ग्राम पंचायत के अर्न्तगत प्राथमिक विद्यालय, सार्वजनिक स्थलों एवम् मंदिर आदि के प्रांगण में वृक्षारोपण करके बिटिया को आशीर्वाद दिया ।

बिटिया का नाम निवेदिता रखा गया | उसके बाद वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया | मुख्य अथिति के रूप में फतेहाबाद से माननीय विधायक श्री जितेन्द्र वर्मा जी मौजूद रहे । बेटी को स्नेह भरा आशीर्वाद दिया । घनघोर बारिश में वृक्षारोपण किया | उनके साथ ही हरियाली मिशन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी फतेहाबाद मंडल अध्यक्ष नितिन कुमार पंछी, पत्रकार संजीव शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सेवक मल्ल, एडवोकेट वेदन श्रीवास्तव, सतीश ज, मनीष जी, काशीराम वर्मा, मुन्ना लाल, रवि फोरन सिंह, कमल सिंह, विनोद, जगत सिंह, राजू एवं प्राथमिक विद्यालय पूठपुरा के प्राचार्य श्री भोलाराम यादव जी, अध्यापक पदम सिंह वर्मा जी आदि लोगों ने पौधे लगाये । इसके साथ ही सम्मानित महानुभावों ने बेटी को आशीर्वाद दिया ।

matruadmin

Next Post

आखिर सैंडविच बन कर रह गया है टीकाकरण

Mon Aug 2 , 2021
कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक सुनाई देने लगी है। सरकारें लोगों को जागरूक करने के नाम पर तरह-तरह के प्रयोग कर रहीं हैं। कहीं एनजीओ को प्रचार-प्रसार का जिम्मा सौंप दिया गया है तो कहीं सरकारी अमला ही बडे बजट का उपयोग कर रहा है। महानगरों से लेकर कस्बों […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।