
धर्म सभी का ऐसा हो
बढ़े चरित्र का मान
सबके चरित्र से बनती है
अपने देश की शान
संस्कार ,संस्कृति,मानवता
है भारत की पहचान
इन गुणों को अपनाने से
बनता भारत महान्
अहिंसा के हम है प्रहरी
शांति के पोषक कहलाते
परमात्म मार्ग पर चलते हम
दुनियां के प्रेरक बन जाते।
#श्रीगोपाल नारसन

