मेरी प्यारी माँ

akansha pandey
माँ एक शब्द नही है संसार बसता है उसमें,

अपने खून से सींचकर हमे जीवन देती है,
कितनी भी मुश्किलें क्यूँ न सहे,
मगर कभी कुछ नही कहती है,
कब मुझे भूख लगी कब मुझे प्यास लगती है,
न जाने कैसे समझ जाती है माँ,
बिना मेरे कुछ कहे सब समझ जाती है माँ,
खुद तो भूखे रह लेगी माँ,
MYXJ_20180303131332_fast
अपने हिस्से का हर निवाला क्यूँ बांट देती है माँ,
पालपोसकर इतना बड़ा कर देती है माँ,
फिर भी कभी एहसान जताती नही माँ,
कभी प्यार से डांट देती है माँ,
और एक पल में ही मना लेती है माँ,
नसीब वालो को मिलता है प्यार माँ का,
मेरे दिल मे बसती है मेरी माँ,
कितना प्यार देती है माँ ये शब्द कम पड़ जायेंगे,
मेरे ज़िन्दगी का अहम हिस्सा है मेरी माँ,
उसने ही ये संसार दिखाया,
मुझे चलना सिखाया हर कदम पर गिरने से बचाया,
मेरी प्यारी माँ तुम न होती तो मैं ना होती,
इन आँखों से कैसे संसार को देखती,
बस मेरे पास सदा रहना प्यारी माँ,
कभी खुद से दूर न करना मेरी माँ,
#’उपासना पाण्डेय’आकांक्षा
हरदोई(उत्तर प्रदेश)

matruadmin

Next Post

मगर देर से

Sat May 12 , 2018
ईश्वर को ढूढ़ने निकली थी मिला मुझे वो देर से खुदा भी मिल जाता मुझे पर पता चला कुछ देर से । इत्तेफाक ही था जो निश्छल मुस्कुराहट देखने मिली कहीं औऱ नहीं वह यहीं है पहचाना मगर देर से । अब तक मूरत मज़ार को उसका घर समझ रही […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।