
लेना ही नही देना भी सीखों
सबको अपना बनाना सीखो
किसी के काम आकर देखो
रोते को एक बार हँसाकर देखो
दुआओ से झोली भर जायेगी
नेकी तुम्हारे काम आएगी
सेवा का फल मिलता जरूर है
आत्म सन्तोष होता जरूर है
यही है सच्ची ईश्वरीय सेवा
सुकर्मो की सबको मिलती मेवा
भाग्य इसी से बदल जायेगा
कलियुग से सतयुग आ जाएगा।
#श्रीगोपाल नारसन

