पर्यावरण और मानव

0 0
Read Time4 Minute, 50 Second

एक ना टूटने वाला सम्बन्ध “पर्यावरण का मानव से, मानव का पर्यावरण से” दोनो एक दूसरे के पूरक यह प्रायः हम सभी जानते हैं लेकिन फिर भी हमारी पर्यावरण के प्रति उदासीनता जगजाहिर
है।

मानव जीवन प्रकृति पर निर्भर है ।प्रकृति से मिलने वाली पाँच तत्व जिससे हमारा शरीर भी है हवा, जल, अग्नि, धरती आकाश ये ऐसे तत्व है जिसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।जिस तरह मनुष्य का शरीर पाँच तत्वों से बना है। ठीक उसी प्रकार हमारी प्रकृति भी हमहीं से बना और हमारे लिए ही बना है।जिसकी देखरेख और उसके विकास की जिम्मेदारी भी हमारी ही है।

हमारे पूर्वज हमें एक अमूल्य उपहार प्रकृति के रूप में देकर हमें गये हैं जो आज हमपर रूष्ठ है ।आखिर क्यों न हो? हमने उसके साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया है।विकास की अंधी रफ्तार ने प्रकृति का दोहन हमेशा किया।अंधाधुंध पेड़ काँटे गये।पहाड़िया तोडी गयीं, नदी को बाँधा गया ये सभी कार्य ने प्रकृति की दिशा को बदलकर रख दिया और ब्रेक लगा दी प्राकृतिक चक्रो पर।यहीं से उत्पन्न हुआ हमारी विनाशलीला कभी बाढ़, सूखाड़, भूकंप, आँधी के रूप में प्रकृति के द्वारा विनाश ताण्डल जारी है। प्रत्येक वर्ष प्रकृति के प्रकोप से लाखों जाने जा रही है।

इन बढ़ते प्रकोप से बचने के लिए ही संयुक्त राष्ट्रसंघ ने 5जून 1973 को पर्यावरण दिवस घोषित किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति विश्व को जागृत करने लिए इसे पूरे विश्व में मनाने की अपील भी की तभी से यह पूरे विश्व में मनाया जाने लगा।विभिन्न सेमिनारों लेखो कवियो के द्वारा पर्यावरण को लेकर लंबे लंबे भाषण लिखे और सुने जाते हैं लेकिन प्रकृति का दोहन आज भी वदस्तूर जारी है ।जो अब विकट परिस्थति में पहुँच गया है।जिसका प्रमाण हमें ग्लेशियर का तेजी से पिघलना, भूजल स्तर का दूर होना, हवा का प्रदूषित होना समय चक्रों का अनायास बदलना आदि से मिलता है।

इस अलौकिक संसार में प्रकृति ही है जो सभी के साथ समान व्यवहार करती सभी को निशुल्क सब कुछ देती है जो उसके पास है।उसके संदेश मानव के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं जिससे उसे हमेशा सीखने की जरूरत है।

आज विश्व के बड़े बड़े शहर की हवा प्रदूषित है पीने का जल प्रदूषित है और तो और खाने वाले फल सब्जी भी बढ़ते रासायनिक प्रयोगो से दूषित है।जिसके कारण कई जान लेवा रोग से हमें लड़ना पड़ता है।एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसे बीमारी 10 में से 8 प्रदूषित जल अथवा हवा या और किसी प्रदूषित इन्फेक्शन के कारण होते हैं यह आँकड़ा वेहद चौकाने वाला और डरावना है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कईबार बढते प्रदूषण को लेकर गहरी चिंता जताई तथा सभी को इसके स्तर में सुधार के प्रयासो पर जोर देने की अपील की है।विभिन्न देश-प्रदेश की सरकारो ने भी पर्यावरण सुधार के प्रयास बड़े पैमाने पर किये है ।जगह जगह रोड किनारे, रेलवे किनारे अनेक वृक्षारोपन कार्यक्रमों द्वारा पेड़ लगाये जा रहे है। हरित क्रांति पर जोर दिया जाने लगा है यह एक शुभ संकेत है लेकिन पेड़ कटते करोडो में लगते हजारो में इससे हम पर्यावरण प्रदूषण कम नही कर सकते अपितु लाख कटे तो करोड लगे ऐसी सोच बनानी होगी और सभी को पर्यावरण के लिए करना होगा। प्रकृति से ही मानव है और मानव से प्रकृति।।

आशुतोष
पटना बिहार

matruadmin

Next Post

जिंदगी क्या है….

Fri Jun 4 , 2021
फूल बन कर मुस्कराना जिंदगी है। मुस्कारा के गम भूलाना जिन्दगी है। मिलकर लोग खुश होते है तो क्या हुआ l बिना मिले दोस्ती निभाना भी जिंदगी है l। जिंदगी जिंदा दिलों की आस होती है। मुर्दा दिल क्या खाक जीते है जिंदगी। मिलना बिछुड़ जाना तो लगा रहता है […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। साथ ही लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्में तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण जैन ने 30 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से डॉ. अर्पण जैन पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान व वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी है। साथ ही, भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आंदोलन भी चलाया है।