
प्यार है
तो जीवन है
जीवन है
तो प्यार है
जितना
प्यार बांटोंगे
उतना
प्यार पाओगे
हर संकट को
प्यार से
हंसकर
दूर भगाओगे
प्यार हरता
निराशा को
पूरी करता
अभिलाषा को
रौनक जीवन मे
आ जाती
प्यार की
खुशियां छा जाती
प्यार जहां है
परमात्मा वहां है
आओ प्यार के
पेड़ उगाये
भाईचारे के
सब फल हम खाएं ।
#श्रीगोपाल नारसन

