
सबका परमात्मा एक है
क्या हिन्दू क्या मुसलमान
एक अल्लाह कहता है
दूसरा कहता है भगवान
खून का रंग भी सबका एक
कहलाते है सब ही इंसान
फिर झगड़ा काहे का है
न रोटी का न बेटी का
झगड़ा तो बस लगता है
झूठे अहंकार की बुद्धि का
शांतचित होकर अगर
सभी करो एक उपकार
परमात्मा के बन्दे जो हो
करो सभी बन्दों से प्यार ।
#श्री गोपाल नारसन

