
जब अदालते सरकार पर
सवाल उठाने लगती है
तब समझ लेना चाहिए
सरकार की भारी गलती है
इन ग़लतियो से सबक लो
आमजन को राहत दो
आक्सीजन लीकेज से
24 मरीजो का मरना
कही दवाई न मिलना
कही बैड के लिए भटकना
असंतोष बढ़ा रहा है
व्यवस्था पर
प्रश्नचिन्ह लगा रहा है
कोई कोरोना से
या फिर भूख से न मरे
यह व्यवस्था करनी होगी
इस त्रासदी से जैसे भी हो
निजात पानी होगी
हर एक जिंदगी बचे
इसके लिए सावधानी
बरतनी होगी
हमें अपनी जिम्मेदारी
मिलकर निभानी होगी।
#श्रीगोपाल नारसन

