
झूठे वायदों की चाशनी में
पक रही है चुनाव की खीर
वोटर राजा को लुभाने में
नेताजी हो रहे धीर गम्भीर
पांच साल तक जहां गए नही
वही बहा रहे घड़ियाली आंसू
कैसे मिले सत्ता की कुर्सी
आइडिया सोच रहे कोई धांसू
पर वोटर राजा समझ रहे है
नेताजी के गिरगिटी रंग
झूठे वायदे अब बर्दास्त नही
नही दबेगा झूठ का बटन।
#श्रीगोपाल नारसन

