
जैसा सोचोगे वैसा ही होगा
अच्छा सोचोगे अच्छा ही होगा
बुरा सोचोगे बुरा ही होगा
जैसा चाहते हो वैसा ही होगा
बस सोच अपनी सही बना लो
मनमाफिक अपना भाग्य बना लो
जैसा खुद बनोगे वैसे सब बनेंगे
तुमसे ही सबके भाग्य बनेगे
खुद को खुद का आईना बना लो
आत्मा मे अपनी ज्योति जगा लो
दिव्य प्रकाश अंतर्मन में होगा
परमात्मा सानिदय तुममे होगा।
#श्रीगोपाल नारसन

