
याद करो उस प्रभु को
जिसने तुमको जन्म दिया
दुनिया मे लाते ही तुमको
मां जैसा उपहार दिया
हवा, पानी ,सुंदर प्रकृति
मुफ्त में दिया है तुमको
पिता रूप में दुलार दिया
विवेक ज्ञान दिया तुमको
इतना सब मिला है जब
कृतज्ञता अभिव्यक्त करे
परमात्मा का धन्यवाद
यह भाव अभिव्यक्त करे।
#श्रीगोपाल नारसन

