
परमात्मा हर संकट हरते
सदइच्छा हर पूरी करते
बिन मांगे सब मिल जाता है
प्रभु को पता चल जाता है
वे ही है पालनहार हमारे
लगते है हमको वे प्यारे
आप समान बनाते प्रभु
पतित से पावन बनाते प्रभु
आत्म स्वरूप मे रहना सीखाते
शांति सदभाव का पाठ पढ़ाते
हर पल प्रभु याद मे रहो
जीवन को सफल बनाओ
कट जाएंगे संकट सारे
कहलाओगे के प्रभु के प्यारे।
#श्रीगोपाल नारसन

