
अमृत बेला जो उठते है
याद प्रभु को जो करते है
प्रभु उनसे बतियाते है
अपना वारिस बनाते है
वे ही सदा पुण्य पाते
मनोरथ उनके पूरे हो जाते
असीम सुख वे पाते है
स्वर्णिम समय अमृत बेला
याद प्रभु को करो बैठ अकेला
जो चाहोगे मिल जायेगा
संकट सारा टल जायेगा
तुम बच्चे वह परमात्म तुम्हारा
वही तुम्हारा एक मात्र सहारा।
#श्रीगोपाल नारसन

