खून में उनके रवानी रही
जोशीली बहुत जवानी रही
इंकलाब जिंदाबाद नारा रहा
अमर उनकी कहानी रही
उनको शत शत हमारा नमन
दुनियां भगतसिंह की दीवानी रही
बुझदिल नहीं,ना वो कायर रहा
याद उनकी हमे कुर्बानी रही
जी रहे उनके दम से आज हम
आजादी उन्हीं की निशानी रही
लहरा रहा अपना तिरंगा शान से
शहीदों की ही तो मेहरबानी रहीं
#किशोर छिपेश्वर ‘सागर’
परिचय : किशोर छिपेश्वर ‘सागर’ का वर्तमान निवास मध्यप्रदेश के बालाघाट में वार्ड क्र.२ भटेरा चौकी (सेंट मेरी स्कूल के पीछे)के पास है। आपकी जन्मतिथि १९ जुलाई १९७८ तथा जन्म स्थान-ग्राम डोंगरमाली पोस्ट भेंडारा तह.वारासिवनी (बालाघाट,म.प्र.) है। शिक्षा-एम.ए.(समाजशास्त्र) तक ली है। सम्प्रति भारतीय स्टेट बैंक से है। लेखन में गीत,गजल,कविता,व्यंग्य और पैरोडी रचते हैं तो गायन में भी रुचि है।कई पत्र-पत्रिकाओं में आपकी रचनाएं प्रकाशित होती हैं। आपको शीर्षक समिति ने सर्वश्रेठ रचनाकार का सम्मान दिया है। साहित्यिक गतिविधि के अन्तर्गत काव्यगोष्ठी और छोटे मंचों पर काव्य पाठ करते हैं। समाज व देश हित में कार्य करना,सामाजिक उत्थान,देश का विकास,रचनात्मक कार्यों से कुरीतियों को मिटाना,राष्ट्रीयता-भाईचारे की भावना को बढ़ाना ही आपका उद्देश्य है।
Sat Sep 29 , 2018
स्त्री लुटती रही नुचती रही चीख़ती रही चिल्लाती रही पर कोई न था सुनने वाला असहाय खड़ी नीढाल पड़ी रास्ते पर साथ थी उसके तो बस अविरल प्रवाहित होती उसकी अश्रु धारा कितना ज़ालिम है देखो ये ज़माना जिस माँ से जन्म लिया वो भी एक स्त्री है जिसने कलाई […]