
जो भी कर्म हम कर रहे
उसे समझ लें हम यार
परमात्म आँख देख रही
खड़ी हमे उस पार
आत्मा को जो अच्छा लगे
ऐसा सदकर्म करे हर बार
तभी हमें मिल सकेगा
परम् पिता का प्यार
कोई जगह ऐसी नही है
जिस पर न पड़ सके
परमात्मा की नजर
फिर किसी से छिपाना कैसा
करते रहो सदा सद्कर्म
यह सद्कर्म ही हमारी नैया
जीवन की पार लगा देगा
हमे पतित से पावन बना
एक अच्छा इंसान बना देंगा।
#श्रीगोपाल नारसन

