
झूठ हारता सदा जगत मे
सच की होती सदा ही जीत
जो सच की राह पर चलता
बन जाते सब उसी के मीत
सच को कभी न आंच आती
झूठ फिरती है जान बचाती
झूठ से मिलता अंधकार सदा
सच से मिलता प्रकाश सदा
सच से बड़ी कोई शक्ति नही
सच से अच्छी वाणी नही
सच बुलन्दियों को छूती है
सच ईश्वर की प्रिय होती है।
#श्रीगोपाल नारसन

