
हर दिन हमारा शुभ है
जब तक रहे प्रभु याद
प्रभु ही है पिता हमारे
फिर क्यो करे फरियाद
पालन पोषण करते प्रभु
रखते हमारा ख्याल
जन्म से पहले कर देते
प्रभु भूख का इंतजाम
हवा,पानी,अन्न,आश्रय
दिया प्रभु ने हमे उपहार
चाहिए ओर क्या हमको
बस करे प्रभु से प्यार
एक प्रभु ही तो है जो
हमे पार लगाएगा
दुनिया के हर दुःख से
छुटकारा हमें दिलवाएगा।
#श्रीगोपाल नारसन

