
जीवन परमात्मा की देन है
जीवन रक्षा का रखिए ध्यान
मनुष्य ,पशु-पक्षी या हो वृक्ष
सबका जीवन एक समान
जरा भी काँटा चुभता जब हमें
असहाय तड़पन होती जान
किसी जीव पर जब हिंसा होती
लगती वह भी वज्र समान
मूल मन्त्र है इस जीवन का
सात्विकता का रखिए ध्यान
प्रकृति अनुरूप करो आचरण
शाकाहार जीवन होता बलवान
बेजुबान पशुओ का वध न हो
वृक्ष की रक्षा को सीना तान।
#श्रीगोपाल नारसन

