
सत्य कभी न छोड़िये
परीक्षा कड़ी चाहे होए
सत्य मे है बड़ी शक्ति
जीत इसी की होए
सत्य है परमात्मा नाम
कल्याण इसी में होए
जो परमात्म पथ पर चले
कल्याण उसी का होए
सत्य एक वही पालनहार
ज्योतिबिन्दु रूप है उनका
शिव परमात्मा वही तो है
सर्वगुण स्वरूप है उनका।
#श्रीगोपाल नारसन

