
बुजुर्ग घर की रौनक बढाते है
घर का रक्षा कवच कहलाते है
बुजुर्ग अनुभव का खजाना है
बहुत खलता उनका जाना है
जीवनपर्यंत उन्हें सम्मान दो
उनकी इच्छा को अधिमान दो
खराब नक्षत्र ठीक हो जायेगे
बिगड़े सारे काम बन जायेगे
बुजुर्ग सेवा का फल मिलता है
घर का कोना कोना खिलता है
ईश्वरीय सेवा यही कहलाती है
लक्ष्मी स्वयं चलकर घर आती है।
#श्रीगोपाल नारसन

