
क्रोध करने से रोग जन्मता है
मन को अशांत यह करता है
रक्तचाप असामान्य हो जाता
अच्छा फल नही मिल पाता
क्रोध बुद्धि को भी हर लेता
भला किसी का कभी न होता
क्रोध से सब तोबा कर लो
शांत मन को धारण कर लो
जीवन मे सुख मिल जायेगा
खुशियों का पारा चढ़ जाएगा
उन्नति का बस यही मार्ग है
शांति पाने का सहज आधार है।
#श्रीगोपाल नारसन

