
सदा सकारात्मक सोच रखिए
सकारात्मकता के पथ पर चलिए
सकारात्मकता से बढ़ती मिठास है
समाज के लिए यह वरदान है
सकारात्मकता सदराह दिखाती
लक्ष्य मंजिल को पास ले आती
नहीं तनिक होती हानि इसमें
सदगुणों की सारी कहानी इसमें
सकारात्मक सोच का करो संकल्प
यही है सदजीवन का ठोस प्रकल्प
सकारात्मक सुख का आधार बनेगा
परमात्म अनुभूति का सार बनेगा।
#श्री गोपाल नारसन

