
बात बात पर रूठना
कभी अच्छी नही होता
रूठकर फिर मुंह मोड़ना
कतई अच्छा नही होता
अपनत्व के रिश्तों में
खटास आ जाती कभी कभी
अपनो से रिश्ते तोड़ना
कभी अच्छा नही होता
अहित किसी का करना
कभी हितकारी नही होता
गलत काम का परिणाम
कभी अच्छा नही होता
जो चाहते हो अपने लिए
वही दुसरो के लिए करो
परमात्मा सब देखता है
इसलिए केवल अच्छा करो।
#श्रीगोपाल नारसन

