जब भी रहूँ दुख में….

jay
जब भी रहूँ दुख में तब,
मैं इसको गले लगाता हूँ..
खुश होता हूँ जब भी मैं,
इसे होंठों से लगाता हूँ।

यही प्रतिपल है मेरे आलिंगन
की अधिकारी,
मेरी कलम ही है असल में,मेरी
प्रेमिका प्यारी।

शब्द अनेक हैं अंदर मेरे,
मोतियों से बिखरे पड़े..
माला बनाकर,मेरी कलम
उन्हें सँजोती है।

और कभी जब कार्यक्षेत्र में,
होता हूँ कमजोर..
बनकर ये सम्बल,
मुझको शक्ति देती है।

प्राणदायिनी इस कलम का,
मैं सदा रहूंगा आभारी।

यही प्रतिपल है मेरे आलिंगन
की अधिकारी..
मेरी कलम ही है असल में,मेरी
प्रेमिका प्यारी।।

#जय रामटेके ‘दाम्यंत्यायन’

परिचय : जय रामटेके ‘दाम्यंत्यायन’ बैहर तहसील (जिला बालाघाट)में रहते हैं। करीब 7 वर्ष से लेख, कविताएँ,लघुकथा इत्यादि लिखने में सक्रिय होकर वर्तमान में मानवशास्त्र,पुरातत्व तथा दर्शन के विद्यार्थी हैं। अपने गृहक्षेत्र में संस्था के माध्यम से सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं।

matruadmin

Next Post

दीदार

Mon Apr 3 , 2017
आँखों में इंतज़ार छुपाए बैठे हैं, दीदार की ख्वाहिश छुपाए बैठे हैं..। यादों के लम्हें संजोकर, इश्क-ए-इज़हार छुपाए बैठे हैं..। जिक्र में फिक्र शामिल, दिल-ए-बेकरार छुपाए बैठे हैं..। खामोशी के लबों से अपने, वफा-ए-इकरार छुपाए बैठे हैं..। इश्क की राहों से गुज़र, बेवजह तकरार छुपाए बैठे हैं..। नसीबों का खेल […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।