शर्मसार

शर्मसार हुई मानवता,ये कैसा कलयुग आया है,
बेटियों पर मंडरा रहा ,हरपल डर का साया है।

जब ,जहां, जैसे चाहा,बेटियों संग खिलवाड़ किया,
करके बेआबरू उनको,इंसानियत को शर्मसार किया।

कभी आपसी रंजिश में और कभी यूं ही दिल्लगी में,
करके निर्वस्त्र मासूमों को, मिलकर दुष्टों ने नोंच लिया।

कभी खेतों , जंगलों में, कभी चलती गाड़ी में ,
निर्ममता से दरिंदों ने, बेटियों का शिकार किया ।

कितनी रोई तड़पी होंगी ,ना जाने कितनी निर्भया,
हवस के भूखे भेड़ियों को, जरा ना आई उनपर दया।

तृप्त हो जाने पर भी ,मासूमों को यूं ही नहीं बक्षते हैं,
तोड़ हड्डियां काट जीभ को , हदें पार सब करते हैं।

सोच कर जिस मंजर को, रूह सबकी कांप जाती है,
अंजाम देने में इन दरिंदों को, जरा शर्म नहीं आती है।

जिन जातियों के लोगों को ,ये छूना पाप समझते हैं ,
मिलकर उन्ही से गैंगरेप, करने में नहीं झिझकते हैं।

क्यों याद ना आती जरा भी इनको ,अपनी मां बहनों की,
अा सकती है कभी भी बारी, इनकी भी मां बहनों की।

हवस के नशे में होकर चूर, खुद को भगवान समझते हैं,
अपने घिनौने कुकृत्य के ,अंजाम से क्यों नहीं डरते हैं।

हर निर्भया की श्रद्धांजलि में ,हम कब तक कैंडल जलाएंगे,
कब हम सब मिलकर इस कृत्य का, कठोर कानून बनाएंगे।

जैसी करनी वैसी भरनी का ,नियम हमें अपनाना होगा,
दरिंदों को दरिंदगी का , हम सबको सबक सिखाना होगा ।

चूल्हे चौके संग ,बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाना है,
बेटा बेटी का भेद त्याग, बेटी को शक्तिस्वरूपा बनाना है।

ना होगी यदि बेटी जग में, घर में बहू कहां से लाओगे,
बेटा बेटा करते हैं सदा जो, क्या बेटों से वंश चलाओगे।

मां ,बेटियों और बहनों पर , बहुत हो चुका अत्याचार,
नारी शक्ति नहीं है अबला ,करेगी अब वो तुम पर वार।

शर्म करो ओ हैवानों ,इंसानियत का जरा ख्याल करो,
बनकर दैत्य ,राक्षस जग में ,तुम यूं ना बवाल करो।

अा गई यदि नारी जिद पर, नामो निशा ना तेरा होगा,
ना चाहे यदि नारी जो,इस धरती पर कैसे पैदा होगा।

रचना
सपना (स० अ०)
जनपद औरैया

matruadmin

Next Post

बर्फीली रात , अयोध्या के पास !!

Wed Sep 30 , 2020
अदालती फैसले के बहाने 6 दिसंबर 1992 की चर्चा छिड़ी तो दिमाग में 28 साल पहले का वो वाकया किसी फिल्म की तरह घूम गया । क्योंकि उन बर्फीले दिनों में परिवार में हुए गौना समारोह के चलते मैं अयोध्या के पास ही था । परिजन पहले ही गांव पहुंच […]
tarkesh ojha

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।