
कालचक्र का खेल देखिए
उलटफेर का फेर देखिए
मुठ्ठी में दुनिया करने को
जो जो हमने काम किए
विधाता ने भी हमारे लिए
वही सब इंतजाम किए
बैलो के मुंह पर हमने ही
छींका बांध मोहताज किया
चिड़ियां पिंजरे में कैद कर
स्वतंत्रता पर आघात किया
कोरोना ने बदला ले ही लिया
घरो में कैद कर ही लिया
मास्क लगवाकर चेहरे पर
करनी का फल दे ही दिया।
#श्रीगोपाल नारसन

