
समाज के पिछड़ने का
बड़ा कारण है गलती
बेटी को बेटे से कम
समझने की गलती
नारी को पुरुष से कम
समझने की गलती
माता पिता को घर मे
बोझ समझने की गलती
घर में बहु को बेटी से
कम समझने की गलती
किसी गरीब को अपने से
कम समझने की गलती
आओ इस गलती को
समाज से ही दूर करे
बुराई रूपी गलती का
अंत करने का संकल्प करे।
#श्रीगोपाल नारसन

