
रक्षा के संकल्प का पर्व
रक्षा बंधन कहलाता है
रक्षक केवल परमात्मा है
वही रक्षा फ़र्ज़ निभाता है
बहन शुभ सोचती भाई की
भाई खुशी बहन की चाहता है
शुभ कार्य हो ,मिले खुशी
कोई भी बहन न रहे दुःखी
रक्षा सूत्र बंधवा बहन से
बुराई त्यागने की सौगात दो
नारी शक्ति का सम्मान रहे
ऐसी सोच को शुरुआत दो।
#श्रीगोपाल नारसन

