
मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे
लोकप्रिय हो गए जग में सारे
मुस्लिम महिलाओं ने राखी भेजी
राम की महिमा में आस्था भेजी
मंदिर श्रीराम का बनने जा रहा
राम ननिहाल से फ़ैज मिटटी ला रहा
मंदिर का ताला राजीव ने खुलवाया
नरसिंहा राव ने राम को अपनाया
न्यायालय से राम ने न्याय ही पाया
राम सभी के है, यही तो कहता हूं
फिर शिलान्यास पर राजनीति कैसी
जो सोच राम की थी, हो सोच वैसी।
#श्रीगोपाल नारसन

