तुम मेरे बादल हो,मै तुम्हारी काली घटा हूं।

न सावन सूखी हूं मै,न भादो हरी हूं,
बस मै तो आपके दिल की ही परी हूं।
रखो जिस हाल में तुम अब मुझको,
मै तो तुम्हारी जीवन की सहचरी हूं।।

करतीं हूं प्यार तुमसे अपने दिल से ज्यादा,
बेवफा न कभी होना,करो तुम ये वादा।
चलते रहना इस राह पर भले रोडे आए,
तोड़ना न कभी ये जीवन की मर्यादा।।

तुम मेरे चन्दा हो,मै तुम्हारी किरण हूं,
अहो भाग्य है मेरे,मै तुम्हारी शरण हूं।
आयेगी मुसीबत कभी जीवन में तुम्हारे,
हर मुसीबत में,मै तुम्हारे ही संग हूं।।

तुम मेरे बादल हो,मै तुम्हारी काली घटा हूं,
चमकेगी बिजली,लगेगी मै तुम्हारी छटा हूं।
बरसोगे जब तुम कभी,नीचे जमीं पर,
लोग समझेगा मै तुम्हारी ही काली घटा हूं।।

तुम मेरे अलि हो,मै तुम्हारी कली हूं,
चूस लेना मुझको,मै तुम्हारी ही कली हूं।।
बन्द करके रखूंगी,रात भर मै तुमको,
उड़ने न दूंगी तुमको,इतनी न मैं भली हूं।।

पक्का है प्यार हम दोनों का ज्यादा इतना,
टूटेगा न कभी ये,चाहे जोर लगाले जितना।
सात जन्म तक बंधा रहेगा ये बन्धन हमारा,
लिखा है ऐसी स्याही से,कभी न ये मिटना।।

आर के रस्तोगी
गुरुग्राम

matruadmin

Next Post

खुली आंखों का सपना ….!!

Sun Jul 26 , 2020
सुबह वाली लोकल पकड़ी पहुंच गया कलकता डेकर्स लेन में दोसा खाया धर्मतल्ला में खरीदा कपड़ा – लत्ता सियालदह – पार्क स्ट्रीट में निपटाया काम दोस्तों संग मिला – मिलाया जम कर छलकाया कुल्हड़ों वाला जाम मिनी बस से हावड़ा पहुंचा भीड़ इतनी कि बाप रे बाप लोकल ट्रेन में […]
tarkesh ojha

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।