
जीवन मे जो सदराह दिखा दे
तीनो कालो की बात बता दे
स्वयं का स्वयं से बोध करा दे
नश्वर देह का एहसास भूला दे
आत्म स्वरूप में रहना सीखा दे
ऊंगली पकड़कर हमे चला दे
जीवन जीने की कला सीखा दे
हे परमात्मा ऐसा गुरु दिला दे
ऐसा तो कोई मिला न जग में
धरती,आकाश व भू मंडल में
हम सबके रचियता तो तुम हो
गुरु,शिक्षक परमात्मा तुम हो।
#श्रीगोपाल नारसन

