
परमात्म याद में खोये रहो
शान शौक़त से दूर ही रहो
मन के आवेग से उड़ान भरो
परमधाम की जा सैर करो
ईश्वरीय बोध हो जाएगा
ईश्वर से संवाद जुड़ जाएगा
स्वेत वस्त्रो में स्वेत मन होगा
पवित्रता का प्रतिबिंब होगा
मोह माया पास न आएगी
संसारिक विरक्ति हो जाएगी
प्रारब्ध भोग कर प्रयाण होगा
जीवन यथार्थ, यही ज्ञान होगा।
#श्रीगोपाल नारसन

