
सुख ईश्वर की देन है
दुःख कर्मो का लेखा
जैसे कर्म करेंगे हम
वैसे बनेगी भाग्य रेखा
कर्म खराब गर है हमारे
दुःख हिस्से में आएगा
सद्कर्म करे है गर हमने
सुख चैन हमे मिल जाएगा
ईश्वर परमपिता हमारा
कर सकता न बुरा हमारा
वह तो अच्छा ही करता है
पर प्रारब्ध आड़े अड़ता है
जैसा किया वैसा भरोगे
ईश्वर इसमे कुछ न करेंगे।
#श्रीगोपाल नारसन

