
आप जैसा सोचोगे
वैसा ही हो जाएगा
आपका हर काम
मन माफिक हो जाएगा
दिल से ईर्ष्या -कपट
बस, निकाल दीजिए
सबका हो भला
यह दुआ कीजिए
जो सबके भले में
अपना भला सोचता है
वही जीवन मे
मंजिल की ओर बढ़ता है
प्रभु भी उसी के साथ है
जिसके दिल मे अच्छी बात है।
#श्रीगोपाल नारसन

