क्योंकि मैं सत्य हूं

मैं कल भी अकेला था
आज भी अकेला हूं
और संघर्ष पथ पर
हमेशा अकेला ही रहूंगा

मैं किसी धर्म का नहीं
मैं किसी दल का नहीं
सम्मुख आने से मेरे
भयभीत होते सभी

जानते हैं सब मुझको
परंतु स्वीकार करना चाहते नहीं
मैं तो सबका हूं
किंतु कोई मेरा नहीं

फिर भी मैं किसी से डरता नहीं
ना कभी झुकता हूं
ना कभी टूटता हूं
याचना मैं करता नहीं
संघर्षों से थकता नहीं

झुक जाते हैं लोचन सबके
जब मैं नैन मिलाता हूं
क्योंकि मैं सत्य हूं
केवल सत्य हूं

बादलों द्वारा ढक जाने से
गति सूर्य की रुकती नहीं
कितनी भी हो विपरीत परिस्थितियां
परंतु मेरी पराजय कभी होती नहीं

नाम- आलोक कौशिक
शिक्षा- स्नातकोत्तर (अंग्रेजी साहित्य)
पेशा- पत्रकारिता एवं स्वतंत्र लेखन
साहित्यिक कृतियां- प्रमुख राष्ट्रीय समाचारपत्रों एवं साहित्यिक पत्रिकाओं में दर्जनों रचनाएं प्रकाशित
बेगूसराय, राज्य- बिहार

matruadmin

Next Post

शुक्रिया

Sat Mar 7 , 2020
परमविदुषी मधुराका जीवन संकट से उभर गई जो कष्ट आए थे जीवन मे उनसे अब वह निकल गई परमात्मा ने सुन ली अरज दूर कर दिए सारे मरज रोग से आराम उनको दिया सुखद एहसास हमको दिया नारी जगत की प्रेरक वह नारीत्व सम्मान जग ने दिया प्रभु दिल से […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।