गुरु नानक देव की शिक्षाएं जीवन का सार व वैश्विक विकास का दर्शन: विनोद बंसल

0 0
Read Time3 Minute, 20 Second
  नई दिल्ली नवम्बर 25, 2019। गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं व उनके दर्शन में सम्पूर्ण मानव जाति के कल्याण का मार्ग समाहित है। आज आज दक्षिणी दिल्ली के संत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में आयोजित गुरुनानक ज्ञान यज्ञ के उपरांत उपस्थित जन समूह को श्रीराम जन्मभूमि पर सर्वोच्च न्यायालय के सुखद निर्णय पर बधाई देते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री विनोद बंसल ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं में मानव जीवन का सार तथा वैश्विक विकास का सम्पूर्ण दर्शन समाया हुआ है। बात चाहे धर्म रक्षा की हो या सामाजिक समरसता की, ज्ञान की हो या आध्यात्म की, सेवा की हो या समर्पण की, ये सब बातें गुरु नानक देव जी के जीवन से स्पष्ट झलकती हैं। उनकी शिक्षाओं की मात्र तीन बातों यथा “किरत कर, बंड छक, नाम जप” को भी किसी ने अपना लिया तो उसका इह लोक व परलोक दोंनों ही सुधर जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा के सुन्दर पुर कुटिया रोहतक से पधारे पूज्य स्वामी शांतानंद सरस्वती जी ने संध्या पाठ के साथ ध्यान योग कराया।

  गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर वैदिक विदुषी दर्शानाचार्या श्रीमती विमलेश आर्या के ब्रह्मत्व में संचालित हवन (गुरुनानक ज्ञान यज्ञ) के उपरांत छत्तीसगढ़ से पधारे श्री बल्लभ मुनि जी के भजनों तथा अर्शदीप सिंह, जस्नूर कौर व दक्ष नामक नन्हे-मुन्ने बच्चों की सुमधुर प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से श्रीमती जननी देवी, श्रीमती गायत्री देवी, श्री रोहिणी चन्द्र, श्री उमाकांत व श्री राधेश्याम आर्य, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ दिल्ली के श्री संजय सिकरिया, आर्यसमाज के संरक्षक श्री जगदीश गांधी, कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र सूद, गुरुद्वारा सिंह सभा के श्री गुरुप्रीत सिंह (हेप्पी), श्री साहिब सिंह वर्मा, वेद प्रकाश शास्त्री, देवेन्द्र कालरा, श्रीमती आहूजा, अन्नू, राज सूद, चन्द्र ज्योति, पार्वती, ओमबती के अतिरिक्त अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

भवदीय

विनोद बंसल

(राष्ट्रीय प्रवक्ता)

विश्व हिन्दू परिषद

matruadmin

Next Post

ज़िन्दगी गुनगुनाने लगी

Mon Nov 25 , 2019
नाम खुद की हँथेली पर उनका लिखा,तब से बेचैन वो नींद जाने लगी। उनसे पूँछा नहीं पर पता चल गया,ज़िन्दगी नेह में गुनगुनाने लगी। * ज़ादुई रंग शायद है दिल में चढ़ा, अड़ गये हाथ उनका वो कल थामने। बात ऐसी हुई खाइयाँ थी बहुत, साथ मे ऐसा कुछ था […]

पसंदीदा साहित्य

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

आपका जन्म 29 अप्रैल 1989 को सेंधवा, मध्यप्रदेश में पिता श्री सुरेश जैन व माता श्रीमती शोभा जैन के घर हुआ। आपका पैतृक घर धार जिले की कुक्षी तहसील में है। आप कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। आपने अब तक 8 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है, जिसमें से 2 पुस्तकें पत्रकारिता के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं। मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मातृभाषा डॉट कॉम, साहित्यग्राम पत्रिका के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। डॉ. अर्पण जैन ने 21 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्डस, लन्दन द्वारा विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं और ख़बर हलचल न्यूज़ के संस्थापक व प्रधान संपादक हैं। हॉल ही में साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन संस्कृति परिषद्, संस्कृति विभाग द्वारा डॉ. अर्पण जैन 'अविचल' को वर्ष 2020 के लिए फ़ेसबुक/ब्लॉग/नेट (पेज) हेतु अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से अलंकृत किया गया है।