करवाचौथ पर मेरे पति

भला है,बुरा है,मेरा पति मेरा सुहाग मेरा ख़िताब तो है
भले ही पन्ने पुराने हो, वो मेरे दिल की किताब तो है

क्यों निहारु दूर के चाँद को,जब मेरा चाँद मेरे पास है
करता है मेरी पूरी तमन्ना,यही मेरे जीवन की आस है

ये चंदा तो रोज घटता बढ़ता,कभी छुप जाता है आकाश में
मेरा चंदा मेरे पास रहता,कभी न जाता किसी के आगोश में

सिन्दूर भी मेरा,बिछ्वे भी मेरे,चूड़ियों की खनकार भी है
मंगल सूत्र भी मेरा,बिंदिया भी मेरी,पायल की झंकार भी है

कहने को कही जाती है,करवांचौथ में एक पूरानी कहानी
पर अबकी बार सुनी है,कारवाँचौथ में मी टू की नई कहानी

रखती है अब तो करवांचौथ का व्रत नई पीढ़ी की बिन ब्याही भी
बयूटी पार्लर में जाकर सुहागन बनकर आ रही है गर्ल फ्रेंड भी

समय बदल रहा,त्योहारों बदल रहे सुनते है एक अजीब कहानी
रख रही हूँ मै तो व्रत उनके लिये जिसके साथ बिता रही जवानी

आर के रस्तोगी

matruadmin

Next Post

करवा चौथ व्रत पर नारी का चिंतन

Fri Oct 18 , 2019
शम्भु प्रिया हे उमा भवानी। छटा तुम्हारी शिवा सुहानी।। करवा चौथ मात व्रत मेरा। करती पूजन गौरी तेरा।।१ चंदा दर्श पिया सन करना। मात कामना मम मन धरना।। रहे अटल अहिवात हमारा। मिले सदा आशीष तुम्हारा।।२ पति जीवन हित जीवन अपना। परिजन सुख चाहत नित सपना।। रहे दीर्घ जीवी पति […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।