साहित्य संगम संस्थान के सचिव आद तरुण सक्षम जी के द्वारा जन स्वर पत्रिका का विमोचन

जनस्वर पत्रिका के प्रबंध सम्पादक नवीन कुमार भट्ट नीर ने बताया है कि साहित्य संगम संस्थान के महासचिव आद० कविराज तरुण सक्षम जी के द्वारा जनस्वर पत्रिका का आज मंगलवार 20/08/2019 को विमोचन किया गया । लोकतंत्र की प्रचंड जीत पर आधारित यह अंक लोकतंत्र के मानकों पर व हिंदी साहित्य में चार चाँद लगायेगा । निश्चित तौर से इस अंक में रचनाएं अपने आप में उर्जावान संदेश देती हैं । साथ ही नई सीख देती रहेगी यह अंक आज आप सबके बीच प्रस्तुत है । इसे पढ़कर अपनें विचार को साझा करते हुये संपादक मंडल सहित रचनाकारों को संबल प्रदान करें । आपके विचारों की प्रतिक्रिया से यह अंक बाग-बाग हो जायेगा । अपनें हर सोसल नेटवर्किंग में जिनका उपयोग आप करते है । वहाँ इस अंक को जरूर साझा करें, ऐसी प्रार्थना है।

इस ऑनलाइन विमोचन कार्यक्रम पर जनस्वर पत्रिका के विषय में सिरोही राजस्थान के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ छगनलाल गर्ग विज्ञ जी सृजनाधीक्षक साहित्य संगम संस्थान ने अपनी बात रखी “सुन्दर आवरण में सार्थक संदेश देती रचनाकारों की दिशा बोधक काव्य रचनाएं! जनस्वर पत्रिका के संपादक मंडल व रचनाकारों का हार्दिक अभिनन्दन!” डॉ भावना दीक्षित जी संपादक काव्यमेध ने शुभकामनाएं दी। कि ” मेला ठेला है लगा,संगम में उत्सव होय ।
लोकतंत्र की गूँज में ,जनस्वर भी चहुँओर ।
बहुत सुंदर पत्रिका बहुत बहुत बधाई संपादक मंडल और सभी रचनाकारों को ।”
वहीं साहित्य संम संस्थान अलंकरणशाला की संरक्षिका डॉ कुमुद श्रीवास्तव ने अपने अंदाज में कहा कि – “जनस्वर की गूँज उठ रही ,
संगम जगमगाया है।साहित्यनीति का पहला पड़ाव यह ,अभी जोश गरमाया है
“हाऊ इज़ द जोश ” पूँछते सम्पादक दल आया है ,पत्रिका हर माह अब निकले ,हमनें लक्ष्य बनाया है।” साहित्य संगम संस्थान की कोषाध्यक्षा आ०छाया सक्सेना प्रभु जी ने
कहा-“ऐसे ही अंक समय -समय पर बनाते हुए जन जागरूकता का अभियान चलाना चाहिए ।” वहीं इस जनस्वर के पत्रिका पर राजवीर मंत्र ने आह्वान किया कि साहित्यनीति साहित्य संगम संस्थान की पहल पर जनस्वर समसामयिक विषयों पर प्रकाशित होने वाली सामयिक पत्रिका है । लोकतंत्र की प्रचंड विजय पर आ०कविराज तरुण ने संपादक मंडल को ललकारा था कि कुछ तो ऐसा कीजिए कि जिससे हम साहित्यसेवियों का सपोर्ट और अभिव्यक्ति देश के लिए आगे आए । काफी समय से यह पत्रिका बनी हुई पड़ी थी । कुछ और शुभकामना संदेश आने शेष हैं । इधर बीच में ऐसा घटनाचक्र चला कि सब अस्त-व्यस्त सा हो गया था । इसीलिए जनस्वर के विमोचन में विलंब हुआ । पत्रिका में शामिल साहित्याकरों एवं संपादक मंडल को हार्दिक बधाई । कल अनुज नवीन माननीय प्रधानमंत्री जी कार्यालय के पत्र पर हर्षित हो रहे थे । अब तो आपके पास भी ब्रह्मास्त्र आ गया । आचार्य जी कल मॉरीशस से पधार रहे हैं । इसे प्रकाशित करवाकर प्रधानमंत्री जी को अविलंब भिजवाइए । वैसे मेल पर मैंने शुभकामना संदेश हेतु पत्रिका का लिंक भी साथ में लगाकर भेजा है ।” इस समारोह पर नेमलता ,टी आर चौहान, कैलाश मंडलोई,अनिता मंदिलवार सपना, सुनील अवधिया ,गीतांजलि ,नवल किशोर,राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी ने उपस्थित होकर विमोचन कार्यक्रम को सफल बनाया ।

matruadmin

Next Post

शिवांकित तिवारी "शिवा" ने किया "Author Of The Week" का खिताब अपने नाम

Sat Aug 24 , 2019
हिंदी साहित्य जगत के विशाल मंच “स्टोरी मिरर” द्वारा आयोजित “ऑथर ऑफ द वीक” प्रतियोगिता में कई सारे प्रतिभागियों के साथ शिवांकित तिवारी को भी चुना गया था जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभगियों को मात देते हुये सबसे ज्यादा वोट प्राप्त कर यह खिताब अपने नाम कर लिया है। शिवांकित तिवारी […]

संस्थापक एवं सम्पादक

डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’

मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ख़बर हलचल न्यूज़, मातृभाषा डॉट कॉम व साहित्यग्राम समाचार पत्र के संपादक डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देशभर में हिन्दी भाषा के प्रचार, प्रसार और विस्तार के लिए निरंतर कार्यरत हैं। लगभग दो दशकों से हिन्दी पत्रकारिता में सक्रिय डॉ. जैन के नेतृत्व में पत्रकारिता के उन्नयन के लिए भी कई अभियान चलाए गए। आप 29 अप्रैल को जन्मे तथा कम्प्यूटर साइंस विषय से बैचलर ऑफ़ इंजीनियरिंग (बीई-कम्प्यूटर साइंस) में स्नातक होने के साथ आपने एमबीए किया तथा एम.जे. एम सी की पढ़ाई भी की। उसके बाद ‘भारतीय पत्रकारिता और वैश्विक चुनौतियाँ’ विषय पर अपना शोध कार्य करके पीएच.डी की उपाधि प्राप्त की। डॉ. अर्पण ने 35 लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर हिन्दी में परिवर्तित करवाए, जिसके कारण आपको विश्व कीर्तिमान प्रदान किया गया। अब तक आप 15 पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं। इसके अलावा साहित्य अकादमी, मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2020 के अखिल भारतीय नारद मुनि पुरस्कार से पुरस्कृत हुए हैं। साथ ही, आपको वर्ष 2023 में जम्मू कश्मीर साहित्य एवं कला अकादमी व वादीज़ हिन्दी शिक्षा समिति ने अक्षर सम्मान, वर्ष 2024 में प्रभासाक्षी द्वारा हिन्दी सेवा सम्मान, वर्ष 2025 में लघुकथा शोध केन्द्र भोपाल द्वारा विशिष्ट हिंदी सेवा सम्मान तथा वर्ष 2026 में वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ़ एक्सीलेंस, इंग्लैंड द्वारा सम्मानित किया गया है। इसके अलावा आप सॉफ़्टवेयर कम्पनी सेन्स टेक्नोलॉजीस के सीईओ हैं, साथ ही, लगातार समाज सेवा कार्यों में भी सक्रिय सहभागिता रखते हैं। कई दैनिक, साप्ताहिक समाचार पत्रों व न्यूज़ चैनल में आपने सेवाएँ दी हैं। भारतभर में आपने हज़ारों पत्रकारों को संगठित कर पत्रकार सुरक्षा कानून की माँग को लेकर आंदोलन भी चलाया है। वर्तमान में आप देशभर में हिन्दी आन्दोलन का नेतृत्व करने के कारण हिन्दी योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं।